हाल ही में MPTET Varg 3 Final Result 2026 को जारी हो गया है जिसमें हजारों की संख्या में अभ्यार्थीयों का चयन हुआ है। उन चयनित अभ्यार्थीयों को इस बात का आवश्यक रूप से ध्यान रखना जरूरी है कि जब MPTET Varg 3 में चयनित अभ्यार्थीयों का दस्तावेज सत्यापन होगा तो उन्हे MPTET varg 3 me kya kya document chahiye? इसकी पुरी सूची नीचे दी गयी है।
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा (MPTET Varg 3) की मेरीट सूची में आपका नाम आया है तो अब काउंसलिंग या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे महत्वपूर्ण कदम अपने सभी जरूरी कागजातों को तैयार रखना है। अक्सर उम्मीदवारों के मन में यह सवाल रहता है कि MPTET varg 3 me kya kya document chahiye?
MPTET Varg 3 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची (Required Documents List)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन केंद्र पर जाने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास निम्नलिखित सभी दस्तावेजों की मूल प्रति (Original Copy) और कम से कम 3 सेट स्व-प्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी हो:
- 10वीं की मार्कशीट: जन्म तिथि (Date of Birth) के प्रमाण के रूप में यह सबसे जरूरी है।
- 12वीं की मार्कशीट: आपके हायर सेकेंडरी एजुकेशन के प्रमाण के लिए।
- स्नातक (Graduation) की मार्कशीट: (यदि आपने फॉर्म भरते समय इसकी जानकारी दी है) सभी वर्षों या सेमेस्टर की मार्कशीट होनी चाहिए।
- व्यावसायिक योग्यता की मार्कशीट: D.Ed, D.El.Ed, B.Ed, या B.El.Ed की सभी वर्षों/सेमेस्टर की मार्कशीट।
- MPTET Varg 3 का पात्रता परीक्षा स्कोर कार्ड: आपकी पात्रता परीक्षा का रिजल्ट या स्कोर कार्ड।
- MPTET Varg 3 का स्कोर कार्ड: आपकी परीक्षा का रिजल्ट या स्कोर कार्ड।
- आधार कार्ड (Aadhar Card): या कोई अन्य वैध सरकारी पहचान पत्र (Voter ID, PAN Card, Driving License)।
- मूल निवासी प्रमाण पत्र (Domicile Certificate): मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए (यह डिजिटल/लोक सेवा केंद्र से बना होना चाहिए)।
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): SC, ST, और OBC उम्मीदवारों के लिए (नवीनतम डिजिटल प्रमाण पत्र होना आवश्यक है)।
- EWS प्रमाण पत्र: सामान्य वर्ग के उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने EWS कोटे से आवेदन किया है (वित्तीय वर्ष के अनुसार वैध होना चाहिए)।
- अतिथि शिक्षक (Guest Teacher) अनुभव प्रमाण पत्र: यदि आपने अतिथि शिक्षक कोटे का लाभ लिया है, तो सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र।
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PH Certificate): यदि लागू हो (मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम प्रमाण पत्र)।
- रोजगार पंजीयन (Employment Registration): मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो: हाल ही में खींची गई कम से कम 6 पासपोर्ट साइज फोटो (वही फोटो जो आवेदन पत्र में लगाई गई थी, हो तो बेहतर है)।
- शपथ पत्र (Affidavit): यदि आपके नाम, पिता के नाम या सरनेम में मार्कशीट और आईडी में कोई भिन्नता (Spelling Mistake) है, या शादी के बाद नाम बदला है, तो नोटरी द्वारा बनवाया गया शपथ पत्र।
नोट: इसके अतिरिक्त आप आपके संबंधित सभी दस्तावेज तयार कर के रखें ताकि MP TET Varg 3 Document Verification में आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आये।
