प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा का मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher) भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए है जिसमें लखों की संख्या में अभ्यार्थी शामिल हुए थे। MP TET Varg 3 में जिन अभ्यार्थीयों का चयन हुआ है अब उनके लिए MP TET Varg 3 Document Verification 2026 पर ध्यान केंद्रित है।
यदि आपने भी इस भर्ती परीक्षा में पास हुए है, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि MPTET Varg 3 DV Date 2026 कब है। स्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया क्या होगी और किन कागजातों की आवश्यकता पड़ेगी। इस आर्टिकल में हम आगामी नोटिस से लेकर अंतिम जॉइनिंग तक की पूरी जानकारी विस्तार से दे रहे हैं।
MP TET Varg 3 Document Verification 2026
कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षव वर्ग 3 भर्ती परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है और जल्द ही इस भर्ती के संबंध में अगली अपडेट जारी की जाएगी जो MP Samvida Shikshak Varg 3 Verification से संबंधित होगी। प्रदेश के उन सभी अभ्यार्थीयों की नजर अब प्राथमिक शिक्षक दस्तावेज वेरिफिकेशन पर बनी रहेगी। अब अगला चरण चयनित अभ्यार्थीयों के लिए यह होगा की उनके दस्तावेज सत्यापन किए जाएगें जो चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण पढ़ाव है और यही से स्पष्ट हो जाएगा कि कोन अभ्यार्थी इस भर्ती में पूर्ण रूप से पात्र है।
MPESB Varg 3 DV Notice और महत्वपूर्ण तिथियां
हाल ही में MPESB द्वारा जारी अपडेट्स और रिजल्ट के बाद, जल्द ही आधिकारिक TRC (Teacher Recruitment Counselling) पोर्टल पर MPESB Varg 3 DV Notice जारी किया जाएगा। इस नोटिस में उन सभी छात्रों की लिस्ट और दिशा-निर्देश होंगे जिन्हें सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
- MP Primary Teacher Verification Date: (संभावित) परिणाम जारी होने के कुछ हफ्तों बाद।
- MPTET Varg 3 DV Date 2026: आधिकारिक नोटिस आने के तुरंत बाद जिला स्तर पर तिथियों का आवंटन किया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी दस्तावेज़ अभी से तैयार रखें ताकि अंतिम समय में किसी भी प्रकार की हड़बड़ी का सामना न करना पड़े।
MPTET Primary Teacher Document List
दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान आपको ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स के साथ-साथ उनके कम से कम तीन सेल्फ-अटेस्टेड (Self-attested) फोटोकॉपी के सेट भी ले जाने होंगे। नीचे MPTET Primary Teacher Document List दी गई है, जिसे आपको अपनी फाइल में तैयार रखना चाहिए:
- 10वीं की मार्कशीट (जन्म तिथि प्रमाण पत्र के लिए)
- 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन (स्नातक) की मार्कशीट (सभी वर्षों/सेमेस्टर की)
- B.Ed / D.Ed / D.El.Ed की मार्कशीट और डिग्री
- MP TET Varg 3 का स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड
- मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र (MP Domicile Certificate)
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) – SC/ST/OBC/EWS के लिए (डिजिटल फॉर्मेट में)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) – केवल आरक्षित वर्ग के लिए (नवीनतम)
- अतिथि शिक्षक (Guest Teacher) अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (Disability Certificate) – यदि लागू हो
- आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो आईडी
- हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (कम से कम 4-6)
- शपथ पत्र (Affidavit) – यदि नाम या सरनेम में कोई त्रुटि (Spelling Mistake) हो।
MP Samvida Shikshak Varg 3 Verification की प्रक्रिया
MP Samvida Shikshak Varg 3 Verification की प्रक्रिया मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय या निर्धारित सत्यापन केंद्रों पर की जाती है। इस प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार हैं:
- ऑनलाइन प्रोफाइल अपलोड: सबसे पहले उम्मीदवारों को TRC MPOnline पोर्टल पर अपने डाक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
- जिले का चयन: आपको चॉइस फिलिंग के दौरान दस्तावेज़ सत्यापन के लिए अपने पसंदीदा जिले का चयन करना होगा।
- फिजिकल वेरिफिकेशन: निर्धारित MPTET Varg 3 DV Date 2026 पर आपको ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ आवंटित केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
- पावती (Receipt) प्राप्त करना: सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद आपको एक पावती रसीद दी जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है।
MP TET Varg 3 Joining Process
दस्तावेज़ सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद MP TET Varg 3 Joining Process शुरू होती है:
- फाइनल मेरिट लिस्ट: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पात्र पाए गए उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची (Final Selection List) जारी की जाएगी।
- स्कूल चॉइस फिलिंग: मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को पोर्टल के माध्यम से स्कूलों का चयन करना होगा।
- स्कूल अलॉटमेंट: उम्मीदवारों की रैंक और रोस्टर (Roster) के आधार पर उन्हें स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
- नियुक्ति पत्र: अंत में, स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) या जनजातीय कार्य विभाग (Tribal Department) द्वारा नियुक्ति पत्र (Joining Letter) जारी किए जाएंगे।
निष्कर्ष: यदि आप MP TET Varg 3 Document Verification 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो अभी से अपनी फाइल्स तैयार कर लें। MP Primary Teacher Verification Date के लिए नियमित रूप से TRC और MPESB की वेबसाइट चेक करते रहें।


