मध्य प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही संविदा शिक्षक वर्ग 2 भर्ती परीक्षा 2023 के संबंध में रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने हेतु विज्ञापन जारी किया जाएगा। विभाग द्वारा माध्यमिक शिक्षक वर्ग 2 के संबंध में सभी विषयों के संबंध में रिक्त पदों की जानकारी स्कूल से ली गयी है जिसमें लगभग सभी विषयों के पद खाली है।

MPTET Varg 2 Bharti Pariksha 2023 का नोटिफिकेशन अभी तक कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल (MPESB) द्वारा जारी नहीं किया गया है जिसे बहुत ही जल्द जारी किया जाएगा। यहां पर कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल ने संविदा शिक्षक वर्ग 2 पात्रता परीक्षा 2023 के लिए 30/01/2023 से 13/02/2023 तक ऑनलाइन आवेदन फार्म भरवाए जाकर 25/04/2023 को परीक्षा प्रारंभ की गयी थी जिसका परीक्षा परीणाम भी मण्डल द्वारा जारी कर दिया गया है।
संविदा शिक्षक वर्ग 2 भर्ती परीक्षा 2023 के संबंध में सक्षिप्त विवरण (MPTET Varg 2 Bharti Pariksha 2023)
मध्य प्रदेश सरकारी स्कूलों में माध्यमिक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने हेतु पूर्व में 2018 में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें लाखों परीक्षार्थी सामिल हिए थे। संविदा शिक्षक वर्ग 2 भर्ती परीक्षा 2018 में लगभग 11 हजार पदों पर भर्ती किए जाने हेतु परीक्षा ली गयी थी जिसमें चयनीत परीक्षार्थीयों को वर्ष 2022 में जॉयनिगं दी गयी थी। संविदा शिक्षक वर्ग 2 भर्ती परीक्षा 2023 से चयन की प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए है अब माध्यमिक शिक्षक के पदों पर भर्ती किए जाने हेतु परीक्षार्थीयों को दो चरणों से गुजरना होगा। संविदा शिक्षक वर्ग 2 के लिए पहले पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और उस परीक्षा में पास परीक्षार्थीयों को ही मुख्य परीक्षा यानी संविदा शिक्षक वर्ग 2 भर्ती परीक्षा 2023 ली जाएगी।
संविदा शिक्षक वर्ग 2 शैक्षणिक योग्यता
- आवेदक संबंधित विषय में स्नातक एवं दो वर्षिय प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा होना आवश्यक है। अथवा
- आवेदक के पास संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उपाधि के साथ बी.एड. (B.Ed.)। अथवा
- आवेदक के पास संबंधित विषय में कम से कम 45 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक (ग्रेजुएशन) उपाधि एवं इस सम्बन्ध में समय-समय पर जारी राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् (मान्यता, मानदण्ड तथा क्रिया विधि) विनियमों के अनुसार शिक्षा शास्त्र में स्नातक उपाधि (बी.एड.) अथवा
- आवेदक के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ हायर सेकेण्डरी (कक्षा 12वीं) अथवा इसके समकक्ष तथा प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में चार वर्षीय स्नातक (बी.एल.एड.) अथवा
- आवेदक के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ हायर सेकेण्डरी अथवा इसके समकक्ष तथा संबंधित विषय में चार वर्षीय स्नातक उपाधि (बी.ए.बी.एड./बी.एस.सी.बी.एड. या बी.ए.एड./ बी.एससी.एड.) होना आवश्यक है। अथवा
- आवेदक के पास संबंधित विषय में कम में कम 50 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक उपाधि तथा एक वर्षीय बी.एड. (विशेष शिक्षा)
संविदा शिक्षक वर्ग 2 भर्ती परीक्षा 2023 परीक्षा पेटर्न (MPTET Varg 2 Exam Pettern)
कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल (MPESB) द्वारा संविदा शिक्षक वर्ग 2 भर्ती परीक्षा 2023 के परीक्षा पेटर्न या सिलेबस में बदलाव किए गए है। इस बार भर्ती परीक्षा में केवल 100 अंक का प्रश्न पत्र पुछा जाएगा वह भी संबंधित विषय से ही पुछे जाएगें। यहा पर प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा इस प्रकार कुल 100 प्रश्न होगें। यह 100 प्रश्न परीक्षार्थी द्वारा जिस विषय के शिक्षक के लिए परीक्षा में सम्मिलित हुआ है उस विषय से प्रश्न पुछे जाएगें।
MPTET Varg 2 Syllabus Details
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
हिन्दी विषय के शिक्षक के लिए | 100 | 100 |
अंग्रेजी विषय के शिक्षक के लिए | 100 | 100 |
विज्ञान विषय के शिक्षक के लिए | 100 | 100 |
गणित विषय के शिक्षक के लिए | 100 | 100 |
उर्दू विषय के शिक्षक के लिए | 100 | 100 |
संस्कृत विषय के शिक्षक के लिए | 100 | 100 |
उपर दी गयी टेबल में परीक्षा पेटर्न mptet varg 2 vacancy 2023 के आधार पर दी गयी है यहां पर हम आपकों बदा दे यह भर्ती परीक्षा का परीक्षा पेटर्न है और इसी के आधार पर परीक्षा में प्रश्न पुछे जाएगें।
संविदा शिक्षक वर्ग 2 आयु सीमा (MPTET Varg 2 Age Limit)
मध्य प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक वर्ग 2 भर्ती परीक्षा 2023 का विज्ञापन जल्द ही जारी किया जा सकता है। MPTET Varg 2 Age Limit के अुनसार आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होना आवश्यक है और अधिकतम आयु के संबंध में आप नियम पुस्तिका (Rule Book) का अवलोकन करें।
संविदा शिक्षक वर्ग 2 वेतन (MPTET Varg 2 Salary)
मध्य प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा माध्यमिक शिक्षक वर्ग 2 की नियुक्ति तृतीय श्रेणी के पद पर नियुक्त किया जाता है। यह अराजपतित्रक कर्मचारी/अधिकारी होता है। MPTET Varg 2 Salary का Pay Scal 3200/- ग्रेड पे है जो बहुत अच्छा है। चयनित अभ्यार्थी को नियुक्ति होने के बाद उसका बेसिक पे 32800/- निर्धारित किया गया है जो कि प्रांरभिक वेतन है। यहां पर समय समय पर शासन द्वारा दिया जाने वाला भत्ता भी बढ़ाया जाएगा। इस प्रकार हम कह सकते है कि संविदा शिक्षक वर्ग 2 का वेतन 32800/- प्रतिमाह दिया जाएगा जो समय के साथ – साथ बढता जाएगा।
MPTET Varg 2 Syllabus (मध्य प्रदेश संविदा शिक्षक वर्ग 1 सिलेबस)
मध्य प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा माध्यमिक शिक्षक वर्ग 2 के रिक्त पदों के लिए चयन प्रकिया में बड़ा बलदाव किया गया है अब यह प्रकिया 2 चरणों में पुरी होगी पहले चरण में पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा एवं दूसरे चरण में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। MPTET Varg 2 में उन सभी परीक्षार्थीयों को मौका दिया जाएगा जो वर्ष 2018 की भर्ती परीक्षा में पास हुए थे उन्हे पात्रता परीक्षा में सामिल होने की कोई आवश्यकता नहीं है।
MPTET Varg 2 Syllabus में भी बदलाव किया गया है अब भर्ती परीक्षा में परीक्षा का सिलेबस अलग होगा। MPTET Varg 2 के लिए संबंधित विषय से 100 अंक का प्रश्न पत्र पुछा जाएगा जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा इस प्रकार कुल 100 प्रश्न पुछे जाएगें। यह 100 प्रश्न परीक्षार्थी द्वारा चुने गए विषय से पुछे जाएगें।
- MPTET Varg 2 Science Syllabus.
संविदा शिक्षक वर्ग 2 के विज्ञान विषय के शिक्षक के रिक्त पद के लिए पहले पात्रता परीक्षा उतीर्ण करनी होगी उसके बाद ही पात्रता परीक्षा में बैठने के लिए पत्र माना जाएगा। MPTET Varg 2 Science Syllbus के लिए आप हमारी वेबसाइट के होम पेज पर जाकर वहा से विज्ञाान विषय (Science Subject) का सिलेबस पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हो।
- MPTET Varg 2 Social Science Syllabus.
सामाजिक विषय के शिक्षक के सिलेबस के अनुसार ही प्रश्न पुछे जाएगें यह प्रश्न सामाजिक विज्ञान विषय से ही संबंधित होगें और यह कुल 100 प्रश्न होगें और प्रत्येक प्रश्न का 1 अंक होगा। आप MPTET Varg 2 Social Science Syllabus के लिए भी हमारी वेबासइट के होम पेज jobinfo.in.net पर जाकर सिलेबस डाउनलोड कर सकते हो।
- MPTET Varg 2 Mathematics Syllabus.
- MPTET Varg 2 English Syllabus.
- MPTET Varg 2 Sankrit Syllabus.
इस प्रकार आप सभी विषय के सिलेबस को पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हो। पीडीएफ डाउनलोड करने में आपकों कोई परेशानी आती है तो आप सीधे हमारे टेलग्राम चेलन से जुड़कर भी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हो।
mptet varg 2 qualifying marks
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संविदा शिक्षक वर्ग 2 (MPTET Varg 2) के लिए सभी विषयों के शिक्षकों को यह जानना अति आवश्यक है कि उन्हें पात्रता परीक्षा में कितने अंक लाना अनिवार्य है। यहां पर संविदा शिक्षक वर्ग 2 के लिए चयन प्रक्रिया 2 चरणों में होगी पहले चरण में पात्रता परीक्षा ली जाएगी जिसमें पास होने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। यहां पर आरक्षित वर्ग केआवेदक को शासन के नियमानुसार न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए है जिसके लिए वह नियम पुस्तिका का गहन अध्ययन करें।