MP Patwari Syllabus 2026: 100% तैयारी के लिए कौन-कौन से Topics पढ़ें? पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा आयोजित MP पटवारी (समूह-02 उपसमूह-04) भर्ती 2026 में इस बार परीक्षा का सिलेबस बदल दिया गया है। क्‍योंकि इस बार संयुक्‍त रूप से विभन्‍न पदों पर भर्ती की जा रही है जिससे MP Patwari Syllabus 2026 बदल गया है ओर पिछली परीक्षाओं में जो सिलेबस पुछा गया है उससे हटकर परीक्षा परीक्षा ली जा रही है।

MP Patwari Syllabus 2026

MP पटवारी (समूह-02 उपसमूह-04) भर्ती 2026 परीक्षा में कुल 200 अंकों का एक वस्तुनिष्ठ (MCQ) ऑनलाइन प्रश्नपत्र होता है, जिसके लिए 3 घंटे की समयावधि दी जाती है। पूरी परीक्षा को दो भागों—भाग ‘अ’ (100 अंक) और भाग ‘ब’ (100 अंक)—में बांटा गया है। भाग-‘अ’ के अंतर्गत सामान्य विज्ञान (भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान व पर्यावरण), सामान्य हिन्दी (व्याकरण, संधि, समास, पर्यायवाची, मुहावरे), सामान्य अंग्रेजी (Grammar, Vocabulary, Comprehension) और सामान्य गणित (अंकगणित, बीजगणित, क्षेत्रमिति व सांख्यिकी) से प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं भाग-‘ब’ के अंतर्गत सामान्य ज्ञान एवं अभिरुचि (मध्य प्रदेश का विशेष जीके, इतिहास, भूगोल, संविधान व समसामयिकी), सामान्य कंप्यूटर ज्ञान (कंप्यूटर परिचय, एमएस ऑफिस, इंटरनेट व सुरक्षा), सामान्य तार्किक योग्यता (भाषिक व अभाषिक रीजनिंग, कोडिंग-डिकोडिंग, श्रेणी, रक्त संबंध) तथा सामान्य प्रबंधन (प्रबंधन के सिद्धांत, संगठन, विपणन, वित्तीय प्रबंधन व ग्रामीण अर्थव्यवस्था) विषय शामिल हैं। इस प्रकार कुल 8 विषयों के समावेश वाले इस पाठ्यक्रम का संतुलित एवं योजनाबद्ध अध्ययन परीक्षा में सफलता पाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

MP Patwari Syllabus 2026

मध्‍य प्रदेश कर्मचारी मण्‍डल भोपाल द्वारा समूह 2 उप समूह 4 के अतर्गत विभिन्‍न पदों पर भर्ती किए जाने हेतु विज्ञापन जारी कर ऑनलाईन आवेदन फार्म आमंत्रित किए गए है जिसमें अलग-अलग पदों पर भर्ती की जा रही है। उक्‍त पदों पर भर्ती संयुक्‍त रूप से की जा रही है जिसमें पटवारी, डाटा एन्‍ट्री ऑरेटर, पंचायत संमन्‍वयक, सहायक प्रोग्रामर, सहायक संपरीक्षक आदि पदों पर भर्ती की जा रही है जिसमें महत्‍वपूर्ण पद के रूप में MP Patwari Bharti 2026 को ही देखा जा रहा है और यह पद बहुत ही महत्‍वपूर्ण पद है जो सभी परीक्षार्थीयों का महत्‍वपूर्ण केन्‍द्र बिन्‍दू है। आज हम आपकों इस आर्टिकल के माध्‍यम से इस भर्ती परीक्षा MP Patwari Syllabus 2026 के बारे में पुरी जानकारी उपलब्‍ध करायी जाएगी जो आपको परीक्षा की तैयारी में महत्‍वपूर्ण योगदान देगी।

MP Patwari Syllabus 2026: Exam Pattern

भागविषयअंक
भाग – (अ)
  • सामान्य विज्ञान
  • सामान्य हिन्दी
  • सामान्य अंग्रेजी
  • सामान्य गणित
100
भाग – (ब)
  • सामान्य ज्ञान एवं अभिरुचि
  • सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान
  • सामान्य तार्किक योग्यता
  • सामान्य प्रबंधन
100
कुल1 प्रश्नपत्र (200 प्रश्न)200

MP Patwari Syllabus 2026: भाग – (अ) विषयवार विस्तृत पाठ्यक्रम

1. सामान्य विज्ञान (General Science)

  • भौतिक विज्ञान (Physics): गति, बल, कार्य, ऊर्जा, शक्ति, गुरुत्वाकर्षण, ध्वनि, प्रकाश (परावर्तन, अपवर्तन), ऊष्मा, विद्युत, चुंबकत्व और दैनिक जीवन में भौतिकी के अनुप्रयोग।
  • रसायन विज्ञान (Chemistry): पदार्थ की अवस्थाएं, परमाणु संरचना, तत्व, यौगिक और मिश्रण, रासायनिक अभिक्रियाएं, अम्ल, क्षार एवं लवण, धातु एवं अधातु, कार्बनिक यौगिक।
  • जीव विज्ञान (Biology): कोशिका की संरचना एवं कार्य, मानव शरीर के तंत्र (पाचन, श्वसन, परिसंचरण, तंत्रिका तंत्र आदि), पोषण, रोग एवं उनके उपचार, वनस्पति विज्ञान (पादप आकारिकी व कार्यिकी)।
  • पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment & Ecology): पारिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता, प्रदूषण (वायु, जल, मृदा), जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण।

2. सामान्य हिन्दी (General Hindi)

  • व्याकरण: वर्णमाला, संधि (स्वर, व्यंजन, विसर्ग), समास, उपसर्ग और प्रत्यय।
  • शब्द ज्ञान: तत्सम एवं तद्भव, पर्यायवाची, विलोम शब्द, अनेकार्थी शब्द, एकार्थी शब्द, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द।
  • वाक्य एवं पद: वाक्य भेद (रचना व अर्थ के आधार पर), पदबंध, कारक, काल, लिंग, वचन, वाक्य शुद्धि एवं वर्तनी शुद्धि।
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियां: अर्थ और व्यावहारिक प्रयोग।
  • रस, छंद और अलंकार: परिभाषा, भेद और उदाहरण।
  • साहित्य व अन्य: अपठित गद्यांश, प्रमुख रचनाएं एवं रचनाकार।

3. सामान्य अंग्रेजी (General English)

  • Grammar: Tenses, Articles, Prepositions, Conjunctions, Subject-Verb Agreement, Active & Passive Voice, Direct & Indirect Speech (Narration).
  • Vocabulary: Synonyms & Antonyms, One-Word Substitution, Idioms & Phrases, Common Spelling Errors.
  • Sentence Structure: Spotting Errors, Sentence Completion, Sentence Rearrangement (Para Jumbles), Fill in the Blanks.
  • Comprehension: Unseen Passages and questions based on text.

4. सामान्य गणित (General Mathematics)

  • अंकगणित (Arithmetic): संख्या पद्धति (Number System), एलसीएम एवं एचसीएफ (LCM & HCF), सरलीकरण (Simplification), प्रतिशत (Percentage), लाभ और हानि (Profit & Loss), साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज (Simple & Compound Interest), अनुपात और समानुपात (Ratio & Proportion), औसत (Average), मिश्रण (Alligation), समय, चाल और दूरी (Speed, Distance & Time), समय और कार्य (Time & Work), आयु संबंधी प्रश्न।
  • बीजगणित (Algebra): प्रारंभिक बीजगणितीय व्यंजक, द्विघात समीकरण।
  • रेखागणित व क्षेत्रमिति (Geometry & Mensuration): त्रिभुज, वृत्त, चतुर्भुज, 2D और 3D आकृतियों का क्षेत्रफल, परिमाप और आयतन।
  • सांख्यिकी (Statistics & Data Interpretation): माध्य, माध्यिका, बहुलक, बार ग्राफ, पाई चार्ट और टेबल (DI)।

MP Patwari Syllabus 2026: भाग – (ब) विषयवार विस्तृत पाठ्यक्रम

5. सामान्य ज्ञान एवं अभिरुचि (General Knowledge & Aptitude)

  • मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान: मध्य प्रदेश का इतिहास, भूगोल, नदियां, पर्वत, जलवायु, राज्य की राजनीतिक एवं आर्थिक व्यवस्था, प्रमुख लोक कलाएं, नृत्य, मेले, पर्यटन स्थल तथा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाएं।
  • भारतीय इतिहास व संस्कृति: प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।
  • भारतीय भूगोल व अर्थव्यवस्था: भारत का भौतिक स्वरूप, प्राकृतिक संसाधन, कृषि, उद्योग, भारतीय अर्थव्यवस्था के मूलभूत पहलू।
  • भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था: संविधान सभा, मौलिक अधिकार, कर्तव्य, नीति निदेशक तत्व, संसद, राष्ट्रपति, न्यायपालिका, पंचायती राज व्यवस्था।
  • समसामयिक घटनाएं (Current Affairs): राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, खेलकूद, प्रमुख पुरस्कार, चर्चित व्यक्ति एवं पुस्तकें।

6. सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान (General Computer Knowledge)

  • कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान: कंप्यूटर की संरचना, इतिहास, पीढ़ियां (Generations), इनपुट और आउटपुट डिवाइस, मेमोरी (RAM, ROM, कैश)।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Windows, Linux, OS के कार्य, फाइल और फोल्डर प्रबंधन।
  • एम.एस. ऑफिस (MS Office): MS Word, MS Excel (फॉर्मूले व फंक्शंस), MS PowerPoint की कार्यप्रणाली एवं शॉर्टकट कीज (Shortcut Keys)।
  • इंटरनेट और नेटवर्किंग: वेब ब्राउज़र, सर्च इंजन, ईमेल, LAN, WAN, MAN, वाई-फाई, आईपी एड्रेस।
  • साइबर सुरक्षा: साइबर अपराध, मैलवेयर, वायरस, एंटीवायरस, फ़ायरवॉल और डेटा सुरक्षा।

7. सामान्य तार्किक योग्यता (General Reasoning Ability)

  • भाषिक तर्कशक्ति (Verbal Reasoning):
    • कोडिंग-डिकोडिंग (Coding-Decoding)
    • रक्त संबंध (Blood Relations)
    • दिशा और दूरी ज्ञान (Direction & Distance)
    • श्रृंखला परीक्षण (Number & Alphabet Series)
    • सादृश्यता एवं वर्गीकरण (Analogy & Classification)
    • बैठने की व्यवस्था (Seating Arrangement)
    • न्याय निगमन (Syllogism)
    • कथन-निष्कर्ष, कथन और पूर्वधारणाएं (Statement & Assumptions)
  • अभाषिक तर्कशक्ति (Non-Verbal Reasoning):
    • आकृति श्रृंखला और वर्गीकरण
    • दर्पण एवं जल प्रतिबिंब (Mirror & Water Images)
    • पासा और घन (Dice & Cube)
    • आकृतियों की गिनती (Counting Figures)
    • पेपर फोल्डिंग एवं कटिंग

8. सामान्य प्रबंधन (General Management)

  • प्रबंधन के सिद्धांत एवं अवधारणा: प्रबंधन की परिभाषा, प्रकृति, महत्व, टेलर और फेयोल के प्रबंधन सिद्धांत।
  • प्रबंधन के कार्य: नियोजन (Planning), संगठन (Organizing), नियुक्ति (Staffing), निर्देशन (Directing), समन्वय (Coordination) एवं नियंत्रण (Controlling)।
  • संगठनात्मक व्यवहार: अभिप्रेरणा (Motivation – मैस्लो आदि के सिद्धांत), नेतृत्व (Leadership) की शैलियां, संचार (Communication) की प्रक्रिया एवं बाधाएं।
  • वित्तीय प्रबंधन एवं लेखांकन: वित्तीय नियोजन, बजट, पूंजी संरचना, लेखांकन के मूल सिद्धांत (Basic Accounting Concepts), वित्तीय विवरण।
  • विपणन प्रबंधन (Marketing Management): विपणन की अवधारणा, विपणन के 4Ps (Product, Price, Place, Promotion), ब्रांडिंग और उपभोक्ता व्यवहार।
  • मानव संसाधन प्रबंधन (HRM): भर्ती, चयन, प्रशिक्षण, विकास एवं कार्य निष्पादन मूल्यांकन (Performance Appraisal)।

MP Patwari Syllabus 2026

Leave a Reply