MP Police Constable (Band) Recruitment 2026: 679 Vacancies Announced

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक विसबल (मुख्यालय) भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में आरक्षक (बैण्ड) के कुल 679 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके लिए इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी 05 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती के लिए ₹19,500 – ₹62,000 का वेतनमान निर्धारित किया गया है और शैक्षणिक योग्यता के रूप में अनारक्षित, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 10वीं कक्षा तथा अनुसूचित जनजाति हेतु 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है आयु सीमा की गणना 19.04.2026 के आधार पर की जाएगी, जिसमें मध्यप्रदेश के अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष तथा आरक्षित वर्ग के लिए 38 वर्ष निर्धारित है चयन प्रक्रिया बिना किसी लिखित परीक्षा के तीन चरणों में संपन्न होगी, जिसमें प्रथम चरण में स्किल टेस्ट, द्वितीय चरण में 75 अंकों का बैण्ड वादन टेस्ट और तृतीय चरण में 25 अंकों का साक्षात्कार शामिल है शारीरिक मापदंड के अंतर्गत सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 168 सेमी और आरक्षित वर्ग के लिए 165 सेमी न्यूनतम ऊंचाई आवश्यक है चयनित उम्मीदवारों को 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त किया जाएगा और उन्हें गृह जिले में पदस्थापना नहीं दी जाएगी

MP Police Constable (Band) Recruitment 2026 679 Vacancies Announced

MP Police Constable (Band) Recruitment 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • आवेदन प्रारंभ: 05 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अप्रैल 2026
  • संशोधन की अंतिम तिथि: 24 अप्रैल 2026

MP Police Constable (Band) Recruitment 2026पद और वेतनमान (Vacancy & Salary)

  • कुल पद: 679 (केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए)
  • वेतनमान: ₹19,500 – ₹62,000/-
  • विशेष: शासन के नियमानुसार प्रथम तीन वर्षों में क्रमशः 70%, 80% और 90% स्टायपेड देय होगा।

MP Police Constable (Band) Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

  • अनारक्षित/SC/OBC: 10वीं कक्षा (10+2 प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण।
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 8वीं कक्षा उत्तीर्ण।

MP Police Constable (Band) Recruitment 2026 आयु सीमा (Age Limit – 19.04.2026 को)

  • अनारक्षित (म.प्र. के अधिवासी): 18 से 33 वर्ष।
  • आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC – म.प्र. के अधिवासी): 18 से 38 वर्ष।
  • अन्य राज्य के अभ्यर्थी: अधिकतम 33 वर्ष (अनारक्षित श्रेणी)।

MP Police Constable (Band) Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

यह भर्ती प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में संपन्न होगी:

  • प्रथम चरण: स्किल टेस्ट (केवल क्वालिफाइंग, कोई अंक नहीं)।
  • द्वितीय चरण: बैण्ड वादन टेस्ट (75 अंक)। इसमें मुख्य वाद्ययंत्र (सूची-A) के 60 अंक और अतिरिक्त वाद्ययंत्र (सूची-B) के लिए 15 बोनस अंक शामिल हैं।
  • तृतीय चरण: साक्षात्कार (25 अंक)।

MP Police Constable (Band) Recruitment 2026: Important Link

MP Police Constable Application Form Apply Now
Rule Book Download  
Notification Download  
Official Website Visit Now

Leave a Reply