मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमपी अतिथि शिक्षक पंजीकरण 3.0 (MP Guest Teacher Registration 3.0 Portal) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह उन योग्य उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। यह नया पोर्टल, जिसे पहले (GFMS (Guest Faculty Management System) के नाम से जाना जाता था, अब और भी अधिक उपयोगकर्ता-friendly है। इस लेख में, हम आपको Guest Teacher New Registration, Guest Teacher Registration Renew और Guest Teacher Choice Filing की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें।
MP Guest Teacher Registration 3.0
MP Guest Teacher Registration 3.0 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक ऑनलाइन पोर्टल है। यह पोर्टल अतिथि शिक्षकों के MP Guest Teacher Registration, Guest Teacher Document Upload, Guest Teacher Profile Update , Guest Teacher Merit List और Guest Teacher Choice Filing करने की सुविधा प्रदान करता है। इसका उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और कुशल बनाना है।
MP Guest Teacher Registration 3.0 Eligibility
MP Guest Teacher Registration 3.0 Portal पर करने के लिए, उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
- उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- उम्मीदवार को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवार को बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) या समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
- मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है (प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के लिए)।
- अन्य विशिष्ट पात्रता मानदंड पद और विषय के अनुसार भिन्न हो सकते हैं।
MP Guest Teacher Education Portal 3.0 Registration (How to apply for MP Guest Teacher)
एमपी अतिथि शिक्षक (MP Guest Teacher Education Portal 3.0) के रूप में करने के लिए, आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले, मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल [Education Portal 3.0] पर जाएं।
- नया पंजीकरण: यदि आप नए आवेदक हैं, तो “नया पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें: पंजीकरण फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, और अन्य आवश्यक विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें: अपनी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, टीईटी प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें। सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज़ स्पष्ट और सुपाठ्य हों।
- ओटीपी सत्यापन: अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से अपनी प्रोफाइल को सत्यापित करें।
- ई-केवाईसी पूरा करें: अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करें और आवेदन को लॉक करें।
- पंजीकरण शुल्क: यदि लागू हो, तो ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन जमा करें: सभी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद, अपना आवेदन जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट लेना न भूलें।
MP Guest Teacher Education Portal 3.0 Important Date
- ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि: – 07 May 2025
- ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: – 23 May 2025
- दस्तावेज़ सत्यापन की अंतिम तिथि: – 24 May 2025
- चॉइस फिलिंग की प्रारंभ तिथि: – Soon
- मेरिट सूची जारी होने की संभावित तिथि: – Soon
MP Guest Teacher Education Portal 3.0 Choice Filing
सभी आवेदक जिन्होने अपना पंजीयन सफलतापूर्वक Education Portal 3.0, पर कर दिया हो वह उम्मीदवार चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इसके तहत, आप अपनी पसंद के अनुसार जिलेवार स्कूलों का चयन कर सकते हैं। यह चयन आपकी मेरिट सूची और वरीयता के आधार पर किया जाएगा। इसलिए, स्कूलों का चयन करते समय सावधानी बरतें। चॉईस फिलिंग की प्रकिया पंजीयन पूर्ण होने के बाद निर्धारित की जाएगी।
मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षक वेतन 2025 (MP Guest Teacher Salary 2025)
मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों को उनके कार्यकाल और पद के अनुसार वेतन दिया जाता है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षक वेतन 2025 (MP Guest Teacher Salary 2025) के संबंध में किसी प्रकार का कोई नवीन वेतन निर्धारण नहीं किया गया है। पर्वू से ही निर्धारित वेतन अतिथि शिक्षको को दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षक वेतन 2025 (MP Guest Teacher Salary 2025) निम्नानुसार रहेगी:-
- प्राथमिक शिक्षक वर्ग 3 – 10,000/- प्रतिमाह
- माध्यमिक शिक्षक वर्ग 2 – 15,000/- प्रतिमाह
- उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 – 18,000/- प्रतिमाह
MP Guest Teacher Education Portal 3.0 Important Link
MP Guest Teacher Registration | Click Now |
MP Guest Teacher Samagra KYC | Click Now |
MP Guest Teacher Know ID | Click Now |
Guest Teacher Login | Click Now |
Official Website | Visit Now |